आंखों की रोशनी कैसे बढ़ाएं?aankho ki roshni kaise badhaye
आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने के लिए हमारे शरीर में विटामिन ए का होना बहुत जरूरी है। इसमें सबसे पहले हमें यह ध्यान रखना जरूरी है कि हमारा पेट साफ हो ताकि हम हमारा शरीर विटामिन ए अच्छी तरह अवशोषण कर सके। हमें जंक फूड से भी परहेज करना होगा ताकि हमारे पाचन तंत्र पर इसका बुरा असर न पड़े।
1) विटामिन ए से भरपूर फल और सब्जियां
गाजर में केराटिन नामक पदार्थ पाया जाता है जो हमारे शरीर में पाचन होने के बाद विटामिन ए में परिवर्तित होता है इसीलिए हमें अपने खाने में गाजर को शामिल करना चाहिए। गाजर का ज्यूस बनाकर सुबह भी सकते हैं और दोपहर के खाने में सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा
शकरकंद, पालक, ब्रोकली जैसे विटामिन ए से भरपूर फलों और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। विटामिन सी से भरे हुए फल भी खाने चाहिए इससे आंखो को फायदा मिलता है।
2) ओमेगा-3 फैटी एसिड का खज़ाना
मछली, अखरोट और अलसी के बीज आंखों के तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं इसलिए अपने आहार में इसे जरूर शामिल करें
3) आंखों को दें आराम
आंखों को आराम दिलाने के लिए हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए कम से कम 20 फीट दूर किसी चीज को देखें.
4) आंखों का व्यायाम
यह एक आसान व्यायाम है जिसमें आपको किसी दूर पड़ी चीज पर 2 मिनट तक नजर रखनी है फिर किसी नजदीकी पर पड़ी वस्तु पर भी 2 मिनट तक नजर रखनी है यह आंखो की फोकस क्षमता को सुधारने में मदद कर सकता है और आंखों की मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है।
5) स्क्रीन से दूरी बनाएं
मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी से अपनी नजर को थोड़े-थोड़े वक्त के अंतराल पर हटाए रखें या किसी दूर पड़ी चीज पर देखिए। आप हर घंटे उठकर थोड़ा टहल सकते है इससे आंखो को आराम मिलता है। हो सके तो मैदान में थोड़ी देर जरूर खेलें इससे आंखों का व्यायाम होता है
6) पूरी नींद का महत्व
रोजाना 7-8 घंटे की नींद आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करती है.नींद की कमी आंखों की थकान और तनाव का कारण बन सकती है। रात में 7-8 घंटे की गुणवत्ता वाली नींद लेने का प्रयास करें ताकि आपकी आंखें आराम कर सकें।
इन आदतों को अपनाए
- तेज धूप में निकलते समय धूप का चश्मा जरूर पहनें.
- धूम्रपान आंखों की सेहत के लिए हानिकारक है. इसे जल्द से जल्द छोड़ने की कोशिश करें.
- उम्र बढ़ने के साथ अपनी आंखों की नियमित जांच कराए
त्रिफला नेत्र धोवन: त्रिफला पाउडर को पानी में उबालकर ठंडा करें और इस पानी से आंखों को धोएं. इससे आंखों की जलन और थकान कम होती है.
आंखों की सफाई: ठंडे पानी से दिन में दो बार आंखों को धोएं. धूल मिट्टी दूर होगी और आंखें तरोताजा महसूस करेंगी.
आई मास्क का इस्तेमाल: ठंडे आई मास्क का इस्तेमाल आंखों की थकान कम करने और सूजन कम करने में मदद करता है.
ये उपाय आपकी आंखों की रोशनी को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं, परन्तु किसी भी गंभीर समस्या के लिए चिकित्सक से परामर्श करना जरूरी है.
अपनी आंखों का ख्याल रखें, दुनिया को साफ-सुथरा देखें और जिंदगी का भरपूर आनंद उठाएं!


Comments
Post a Comment