Skip to main content

Walnut in hindi - benifits - how to eat walnut

Walnut in hindi - benifits - how to eat walnut




इसमें कोई शक नहीं है कि ड्राई फ्रूट्स स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए  भी फायदेमंद  होते हैं। अगर आप रोज की डाइट में इन्हें इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बेहतर है। बादाम, काजू, किशमिश, खजूर व अखरोट वगैरह  आपको सेहतमंद बनाए रखने में मदद करते हैं। फिलहाल, हम बात करते हैं एक ऐसे ड्राई फ्रूट की जिसे ड्राई फ्रूट का राजा कहा जाता है और जिसे एनर्जी का पावरहाउस भी कहा जाता है।   इस लेख में हम आपको अखरोट खाने का सही तरीका और अखरोट खाने के फायदे बताएंगे। साथ ही अखरोट के कुछ नुकसान की भी जानकारी देंगे। इसके छिलके किसमे काम आते हे वोह भी बताएंगे।


अखरोट क्या होता है? – What are Walnuts in Hindi

अखरोट एक ड्राई फ्रूट है।   एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस ड्राई फ्रूट को नट्स की श्रेणी में सबसे उपर रखा गया है । अखरोट के पेड़ का वैज्ञानिक नाम जुगैलस जीनस है।  इसे केक, कुकीज और एनर्जी बार जैसे कई तरह के खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल किया जाता है।  इसमें ज्यादा से ज्यादा  पोषक तत्व पाए जाते  हैं, जो शरीर के लिए जरूरी और उपयोगी होते हैं। 


आइए, अब अखरोट के फायदे (benifits )विस्तार से जानते हैं।


1. कैंसर के लिए

कैंसर जैसी घातक समस्या को दूर रखने में अखरोट फायदेमंद साबित हो सकता है। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, अखरोट में पोलीफिनोल नामक केमिकल पाया जाता है, जो कैंसर जैसी बीमारी में फायदा पहुंचाता है यानी कैंसर के खतरे को कम करता है। एंटीकैंसर गुण के कारण यह कैंसर के ट्यूमर को बढ़ने से रोक सकता है। 

 

2. मस्तिष्क के लिए

 एक रिसर्च के मुताबिक अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो मस्तिष्क के कार्य (ब्रेन फंक्शन) पर अच्छा प्रभाव डालता है। यादाश्त (memory power) को बढ़ाने व डिप्रेशन को कम करने में पोलीअनसैचुरेटेड फैट लाभकारी है। 


3. डायबिटीज

अखरोट का सेवन मधुमेह जैसी समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है।  एक रिसर्च से पता चलता है कि अखरोट के पेड़ और पत्तों में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इस गुण के कारण यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने का काम कर सकता है । इससे मधुमेह की समस्या में फायदा  मिल सकता है। 


4.हड्डियों को मजबूत बनाने में 

अखरोट में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिजों की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।  इसके अलावा, अखरोट में मौजूद तांबा कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो हड्डियों और जोड़ों के लिए आवश्यक है।

5. एंटी-एजिंग

बढ़ती उम्र के प्रभाव को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए अखरोट का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक  अखरोट में विटामिन-ई होता है, जो त्वचा में नमी बनाए रखता है और रूखापन दूर करता है। इसलिए, त्वचा प्रसाधनों में इसका उपयोग किया जाता है। इसलिए कहा जा सकता है कि अखरोट बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में लाभकारी साबित हो सकता है।


अखरोट का इस्तेमाल कैसे करें?-how to use walnut in hindi 


 अखरोट को सीधा  या स्नैक के रूप में खाया जा सकता है। रात को सोते समय एक गिलास दूध के साथ अखरोट के दो-तीन टुकड़े खाना सबसे आसान और अच्छा तरीका है।


आप शाम के स्नैक्स में अखरोट को भूनकर खा सकते हैं।

आप दूध में एक चम्मच अखरोट का पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर इस्तेमाल करेंगे तो आपके लिए यह एनर्जी बूस्टर का काम करेगा। 


 अखरोट को मिठाइयों में उपयोग किया जा सकता है, जैसे केक, कूकीज़, और चॉकलेट। इससे मिठाई खाने के साथ साथ अखरोट के भी फायदे मिल जाते है।


नोट: अगर आप की तासीर गर्म है तो आपको इसका इस्तेमाल किसी माहिर तबीब की सलाह लेकर करना चाहिए क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है। 

 

कितना खाएं : एक युवा व्यक्ति प्रतिदिन 30-40 ग्राम तक अखरोट का सेवन कर सकता है । सभी लोगो की आहार क्षमता अलग अलग होती है। इसलिए, इसकी उचित मात्रा की जानकारी के लिए आपको विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।


क्या अखरोट खाने से नुकसान भी हो सकता है? -Can eating walnuts cause harm?


एक कहावत है की अती की कोई गति नहीं होती जिसका मतलब है किसी भी चीज का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने से उसका नुकसान भी  हो सकता है।

जिसे स्कीन की बीमारी हो उसे अखरोट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे स्कीन की बिमारी और बढ़ सकती है।

अखरोट में फैट ज्यादा होती है इसीलिए मोटापे वाले लोगों को अखरोट का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।


अखरोट के छिलके का उपयोग कहा कर सकते हैं?


a) कंपोस्ट(खाद) बनाने में

अखरोट के छिलके का छोटे छोटे टुकड़े करके कंपोस्ट बनाने में उपयोग किया जा सकता है। ये छिलके पौधे के लिए पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।


b) कागज़ बनाने में

अखरोट के छिलके को प्राकृतिक कागज़ बनाने में उपयोग किया जा सकता है। इससे पर्यावरण का फायदा हो सकता है।


c) फर्टिलाइजर

अखरोट के छिलके को फाइटोकेमिकल्स और पोटेशियम के स्रोत के रूप में उपयोग किया जा सकता है, जो पौधों के विकास के लिए पोषण देते हैं।


d) प्राकृतिक कीटनाशक

अखरोट के छिलके को प्राकृतिक कीटनाशक के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है, जो कीटों और फंगल संक्रमणों से बचाव करने में मदद करता है।


उम्मीद करते हैं कि यहां दी गई जानकारियां आपके लिए फायदेमंद साबित हो और आप ज्यादा से ज्यादा अखरोट खाने का फायदा उठा सके। आप यह आर्टिकल दूसरे लोगों को भी शेयर कर सकते हैं ताकि दूसरे लोग भी इसका फायदा उठा सक।


➡️अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


 1. क्या अखरोट को सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं?

जी हां अखरोट को सुबह खाली पेट भी खा सकते हैं और नाश्ते में भी खा सकते हैं


 2. अखरोट को कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

 अखरोट को सीमित मात्रा के रूप में खाना चाहिए। रोजाना 4-5 अखरोट खाना स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन साबित हो सकता  है।

  

3. क्या अखरोट का सेवन वजन घटाने में मदद करता है?

 हां, अखरोट का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है क्योंकि यह लोगों की भूख को नियंत्रित करता है।

Comments

Popular posts from this blog

Roti with Chickpea/gram Flour: A Delicious Way to Manage Blood Sugar | Benifits of roti with gram flour

Roti with Chickpea/gram Flour: A Delicious Way to Manage Blood Sugar  Hello friends! I know diabetes can be a worry for many families, myself included. It seems like these days, both young and old are being affected by this condition. There's no magic bullet cure, but we can definitely manage it through a combination of medication, healthy eating and some lifestyle tweaks. One thing I've found helpful is incorporating chickpea flour, also known as gram flour, into our rotis at home. It's a simple change that adds a delicious twist and might just help keep blood sugar levels in check. 👉 Benifits of roti with gram flour Slow and Steady Wins the Race: hickpea flour has a low glycemic index, which means it breaks down slowly in the body, preventing those blood sugar spikes.  Fibre Power : It's packed with fibre, a natural boon for both lowering cholesterol and blood sugar levels.  Taming the Insulin Monster: Chickpea flour helps regulate insulin spikes, keeping things nic...

Prostate Health Tips | Strategies for Prostate Health Maintenance

Prostate Health Tips Prostate health is crucial for men's overall well-being, often overlooked until problems arise. Taking proactive steps, men can maintain better prostate health throughout their lives. Let's adhere to these important guidelines to keep this vital gland in good condition. 1.Regular Exercise: Physical activity isn't just beneficial for general health; it also plays a crucial role in prostate health. Studies show that men who exercise regularly are at lower risk of prostate problems. Aim for at least 30 minutes of moderate exercise most days of the week, including activities like walking, jogging, or swimming. 2.Balanced Diet: Nutrition is key to prostate health. A diet rich in fruits, vegetables, whole grains, and lean proteins provides essential vitamins, minerals, and antioxidants that support overall well-being. Foods like tomatoes, broccoli, and almonds contain beneficial nutrients for prostate health. Limiting red meat and processed foods can reduce t...

Foods That Should Never Be Combined | Side Effects of Incompatible Foods

Understanding Incompatible Foods in Ayurveda Ayurveda places significant emphasis on the concept of incompatible foods which are combinations of foods that can negatively impact health. According to the Charaka Samhita foods with properties opposite to the body's natural composition can disturb the balance of bodily systems and lead to long-term health issues. Here's a guide to understanding such combinations and avoiding harmful dietary practices:   Foods That Should Never Be Combined   1. Milk and Sour Foods Sour fruits like mangoes, tamarind, oranges, pineapples, tomatoes, and custard apples should not be consumed with milk. Such combinations can disrupt digestion and lead to imbalances.   2. Milk and Bananas Pairing milk with bananas, yogurt, or buttermilk is discouraged in Ayurveda, as it may cause digestive issues and skin-related disorders.   3. Milk and Radish   Drinking milk after eating radish, tulsi, or similar foods can trigg...